Jammu News: कैंटोनमेंट क्षेत्र में दो करोड़ से एमआरएफ सेंटर तैयार

- उद्घाटन का इंतजार, कैंट में कचरा प्रबंधन व्यवस्था होगी मजबूत संवाद न्यूज एजेंसी जम्मू। कैंटोनमेंट क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने के लिए मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। सदर बाजार के पीछे करीब दो करोड़ रुपये से तैयार इस अत्याधुनिक सेंटर में जल्द संचालन शुरू होगा। इसके उद्घाटन का इंतजार है।कैंटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष भरत भूषण ने बताया कि सेंटर में आठ आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं। इनकी मदद से कैंट क्षेत्र के सातों वार्डों से एकत्रित कचरे का वैज्ञानिक तरीके से पृथक्करण और रीसाइक्लिंग किया जाएगा। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कर उपयोगी सामग्री को पुनः उपयोग के लिए तैयार किया जाएगा। अनुपयोगी कचरे का सुरक्षित निपटान किया जाएगा। इससे न केवल कचरे के ढेर की समस्या में कमी आएगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि एमआरएफ सेंटर के शुरू होने से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा और कचरे से जुड़ी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस सेंटर को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा।------सेंटर बनकर तैयार है। मशीनें भी आ चुकी हैं। एक माह के अंदर इसका ट्रायल कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके चालू होने से कैंट क्षेत्र में कचरा निस्तारण की व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और प्रभावी हो जाएगी। - डॉ. नीतीश गुप्ता, सीईओ, कैंटोनमेंट बोर्ड

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 02:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Development news



Jammu News: कैंटोनमेंट क्षेत्र में दो करोड़ से एमआरएफ सेंटर तैयार #DevelopmentNews #SubahSamachar