Jammu News: सांस्कृतिक आयोजनों के लिए छन्नी हिम्मत को मिला नया मैदान

- रामलीला मैदान में बिछाए इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक, रंधावा ने किया उद्घाटनसंवाद न्यूज एजेंसी जम्मू। छन्नी हिम्मत स्थित रामलीला मैदान में अब धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वार्ड-51 में मैदान पर 80 एमएम मोटाई के इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक बिछाने का काम पूरा हो गया है। विधायक विक्रम रंधावा ने इसका उद्घाटन कर मैदान रामलीला कमेटी को सौंप दिया। नगर निगम ने कैपेक्स बजट के तहत इस काम को पूरा करवाया। विधायक ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों का विकास लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। बाहु विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और लोगों की जायज मांगों को पूरा करने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 16, 2026, 03:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Development news



Jammu News: सांस्कृतिक आयोजनों के लिए छन्नी हिम्मत को मिला नया मैदान #DevelopmentNews #SubahSamachar