Mahendragarh-Narnaul News: अपनी चौखट तक नहीं पहुंचा विकास, जनता के रास्ते कैसे बनाएंगे नेता?
महेंद्रगढ़। वार्ड-14 की ब्रह्मचारी रोड शहर में विकास के दावों की पोल खोल रही है। वर्तमान विधायक से लेकर दो पूर्व विधायकों और पूर्व शिक्षा मंत्री के आवास वाली इस एक किलोमीटर सड़क पर 80 से ज्यादा गहरे गड्ढे हैं। जब 20 वर्षों से जनप्रतिनिधि अपनी ही गली का निर्माण नहीं करा पा रहे हैं आमजन को कौन सुनेगाबता दें कि नगर पालिका ने अक्तूबर 2025 में इस सड़क के निर्माण का टेंडर लगा नवंबर में 25.71 लाख रुपये का बजट तय किया था। वहीं ठेकेदार को दो बार नोटिस देने के बावजूद काम शुरू नहीं किया जा रहा है। इन सड़क पर बने गड्ढों से शहर की आधी आबादी को गुजरना पड़ता है। महेंद्रगढ़ विधानसभा के वर्तमान विधायक कंवर सिंह यादव, चार बार विधायक रहे राव दान सिंह, नांगल चौधरी से पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह व पूर्व शिक्षामंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता रहे प्रो. रामबिलास शर्मा के आवास भी इसी वार्ड में हैं। वहीं पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, वर्तमान विधायक कंवर सिंह यादव व पूर्व शिक्षामंत्री के आवास तो इसी रोड पर हैं। यहां के निवासी 20 सालों से नगर पालिका से भी इस सड़क के निर्माण की उम्मीद छोड़ चुके हैं। वहीं नवंबर से ठेकेदार की ओर से तारकोल बेस पर सर्दी के सीजन में सड़क बनाने में अस्मर्थता दिखाते हुए इसे मार्च में पूरा करने का आश्वासन दिया जा रहा है। बॉक्सइस सड़क का निर्माण करीब 20 साल पहले हुआ था। वहीं वर्ष 2021 में आधा रोड बनाकर छोड़ दिया था। इसकी भी तीन साल से दयनीय हालात है। हर कदम पर गहरा गड्ढा है, दिनभर वाहनों के गुजरने से धूल लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। -संदीप तिवाड़ी, दुकानदारबॉक्सपिछले तीन सालों के दौरान नगर पालिका के अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन सड़क निर्माण केवल कागजों में उलझा हुआ है। कई स्थानों पर रोड के नाम पर केवल कच्चा रास्ता ही शेष है। उखड़ी रोड़ियां दुकानों में जा रही हैं।-श्याम सुंदर, दुकानदारबॉक्सविधायकों व मंत्रियों की ओर से इस रोड की सुध नहीं ली जा रही है तो नगर पालिका से क्या उम्मीद करनी है। शहर से यातायात के दबाव को कम करने वाला यह सड़क वर्षों से बदहाल है। तीन स्थानों पर दिनभर पानी जमा रहता है।-अनिल कुमार, राहगीरबॉक्सपुरानी रामलीला से महाराणा प्रताप चौक तक इस मार्ग की सुध तो लंबे समय से नहीं ली जा रही है। देवीलाल पार्क के साथ तो सड़क के नाम पर रोड़े ही शेष हैं। शहर की आधी से अधिक आबादी को स्टेट हाईवे से जोड़ने वाला यह प्रमुख सड़क है।-नरेश शर्मा, दुकानदार--------------- वर्जन: यह सड़क तारकोल से बनाई जाएगी। नवंबर में सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। ठेकेदार को दो बार नोटिस देकर निर्माण शुरू कराने के आदेश भी दिए जा चुके हैं लेकिन ठेकेदार की ओर से मार्च के अंतिम सप्ताह में निर्माण का आश्वासन दिया है।-रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका महेंद्रगढ़..- वर्जन:नगर पालिका के अधिकारियों की बैठक में रोड के निर्माण को शुरू कराने के आदेश दिए गए थे। साथ ही ठेकेदार ने आश्वासन दिया था कि मार्च माह के अंतिम सप्ताह में इस मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। शहरी दायरे में आने वाली सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने के लिए सर्वे पूरा किया जा चुका है। -कंवर सिंह यादव, विधायक महेंद्रगढ़ फोटोसंख्या:62-सब्जीमंडीसेदेवीलालपार्कतकजर्जरमार्ग,पाससेगुजरतेवाहन---संवाद फोटोसंख्या:62-सब्जीमंडीसेदेवीलालपार्कतकजर्जरमार्ग,पाससेगुजरतेवाहन---संवाद फोटोसंख्या:62-सब्जीमंडीसेदेवीलालपार्कतकजर्जरमार्ग,पाससेगुजरतेवाहन---संवाद फोटोसंख्या:62-सब्जीमंडीसेदेवीलालपार्कतकजर्जरमार्ग,पाससेगुजरतेवाहन---संवाद फोटोसंख्या:62-सब्जीमंडीसेदेवीलालपार्कतकजर्जरमार्ग,पाससेगुजरतेवाहन---संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 23:23 IST
Mahendragarh-Narnaul News: अपनी चौखट तक नहीं पहुंचा विकास, जनता के रास्ते कैसे बनाएंगे नेता? #News #SubahSamachar
