सुरक्षा साधन होने के बाद भी खतरे से खेल रहे बिजली कर्मचारी
झज्जर। शहर में बिजली निगम के कुछ कर्मचारी बिना बिजली उपकरणों के काम कर रहे हैं। इसके चलते हादसा होने का डर बना रहता है। वहीं, बिजली निगम के अधिकारी का कहना है कि इस प्रकार का मामला सामने आने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।जिले में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से कार्य करने वाले कर्मचारियों को बिजली उपकरण मुहैया कराए गए हैं ताकि लाइन पर बिजली का काम करते समय कर्मचारियों को परेशानियों का सामना ना करना पड़ा। बिजली उपकरण होने के बाद भी कुछ कर्मचारी बिना उपकरणों के काम पर लग जाते हैं।शहर के बेरी गेट क्षेत्र में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक कर्मचारी बिना बिजली उपकरण के बिजली लाइन को ठीक करने के लिए ऊपर चला गया और बिजली उपकरण नीचे रखे रहे।वर्जनशहर में बिजली लाइन पर काम करने के लिए उपकरण मुहैया कराए गए हैं ताकि बिजली कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। बिजली लाइन काे ठीक करने के दौरान बिजली उपकरण का इस्तेमाल न करने की शिकायत आने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। -सुरेश, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 19, 2026, 19:36 IST
सुरक्षा साधन होने के बाद भी खतरे से खेल रहे बिजली कर्मचारी #News #SubahSamachar
