Bihar: शहीद दिवस में शामिल हुए डिप्टी सीएम ने किया बड़ा एलान, तारापुर में 6 करोड़ की लागत से बनेगा बस स्टैंड

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को तारापुर शहीद दिवस के मौके पर पर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 15 फरवरी 1932 को तारापुर थाना भवन पर तिरंगा फहराने के दौरान बलिदान देने वाले 34 अमर स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा को बिहार के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी उनके योगदान से परिचित हो सके। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग कांड के बाद तारापुर की घटना स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक थी। ब्रिटिश काल में 15 फरवरी, 1932 को तारापुर थाना पर तिरंगा फहराते हुए मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले 34 अमर शहीदों को आज शहीद स्मारक, तारापुर जाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि करते हुए नमन किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया एवं राष्ट्रीय ध्वज… pic.twitter.com/u2PCM3Rl5Lmdash; Samrat Choudhary (@samrat4bjp) February 15, 2026 राजकीय समारोह के रूप में मनाया गया शहीद दिवस तारापुर शहीद दिवस राजकीय समारोह के रूप में श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। तारापुर शहीद स्मारक पर उपमुख्यमंत्री ने 34 अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और 100 फीट ऊंचे तिरंगे को रिमोट के माध्यम से फहराया। इस अवसर पर मुंगेर के डीआईजी राकेश कुमार, डीएम निखिल धनराज निप्पीणीकर, एसपी सैयद इमरान मसूद, पूर्व विधायक राजीव सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे। कांवरिया पथ का होगा निर्माण कार्यक्रम के दौरान तेलडीहा मंदिर क्षेत्र के विकास की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि ईशा फाउंडेशन द्वारा कांवरिया पथ के आसपास लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से आधारभूत संरचना विकसित की जाएगी। इसके अलावा तारापुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बाईपास और फोरलेन निर्माण की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। खड़गपुर, टेटिया बंबर और असरगंज क्षेत्रों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने की बात भी कही गई। ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर मातम, देवघर जा रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, ससुर-बहू की मौत तारापुर को जल्द मिलेगा आधुनिक बस स्टैंड कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने बताया कि तारापुर में छह करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा। इसकी निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही असरगंज, हवेली खड़गपुर और संग्रामपुर में भी बस स्टैंड बनाए जाएंगे। साथ ही तारापुर बाजार के विकास और मार्केट यार्ड निर्माण की रूपरेखा तैयार की जा रही है, ताकि किसानों और सब्जी विक्रेताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही शहीद तारापुर थाना परिसर में पुराने थाना भवन के जीर्णोद्धार तथा संग्रहालय सह पुस्तकालय निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 16:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: शहीद दिवस में शामिल हुए डिप्टी सीएम ने किया बड़ा एलान, तारापुर में 6 करोड़ की लागत से बनेगा बस स्टैंड #CityStates #Munger #Bihar #TarapurMartyrs'Day #34FreedomFighters #DeputyChiefMinisterSamratChaudhary #BiharGovernment #NewBusStand #IshaFoundation #MarketYard #TarapurPoliceStation #TarapurNews #BiharNews #SubahSamachar