Kullu News: पतलीकूहल अस्पताल में हो रही दांतों की सर्जरी

डाॅ. शैलेंद्र के ज्वाइनिंग करने से मिली हजारों लोगों को राहत25 किमी दूर कुल्लू अस्पताल की दौड़ से मिली निजात संवाद न्यूज एजेंसी कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली और कुल्लू के बीचों बीच पड़ने वाले पतलीकूहल अस्पताल में मरीजों को दांतों की सर्जरी की सुविधा मिलने लगी है। पतलीकूहल अस्पताल में दंत विशेषज्ञ की तैनाती से ऊझी घाटी के दंत रोगियों को अब बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र के हजारों लोगों को उपचार के लिए अब जिला अस्पताल कुल्लू का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में डाॅ. शैलेंद्र ठाकुर सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, अस्पताल में हाईटेक मशीनरी स्थापित होने से दांतों की सर्जरी सहित अन्य उपचार के लिए लंबा इंतजार खत्म हो गया है। दंत सर्जरी के मरीजों को घर के पास ही स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। पतलीकूहल अस्पताल की दंत ओपीडी में प्रतिदिन 15 से 20 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। स्थानीय निवासी प्रेम लाल, रोहित, निक्का राम, टेक राम और रंजीत सिंह ने कहा कि पतलीकूहल और इसके आसपास के लोगों को अब अपने दांतों के उपचार की सुविधा सीएचसी पतलीकूहल में ही मिल रही है। उन्होंने इसके लिए स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ का आभार जताया है। कहा कि लोग लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। अब लोगों को कुल्लू अस्पताल के साथ निजी अस्पतालों का रुख करने से राहत मिली है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. रंजीत ठाकुर ने कहा कि जिले के सभी अस्पतालों में दंत चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है। पतलीकूहल अस्पताल में दंत विशेषज्ञ डाॅ. शैंलेद्र ठाकुर सेवाएं दे रहे हैं और लोगों को अब कुल्लू नहीं आना पड़ेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 17:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: पतलीकूहल अस्पताल में हो रही दांतों की सर्जरी #DentalSurgeryBeingDoneAtPatlikuhalHospital #SubahSamachar