कानपुर: हुक्का नहीं मिला तो नशे में धुत दरोगा और एसीपी के हमराही ने मचाया उत्पात, युवतियों पर छींटाकशी भी की

स्वरूप नगर डीसीपी कार्यालय के पास शनिवार देर रात रेस्तरां में हुक्का न मिलने पर नशे में धुत दरोगा, एसीपी के हमराही और उनके साथियों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने रेस्तरां कर्मचारियों से मारपीट की और युवतियों पर छींटाकशी भी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार देर रात करीब ढाई बजे चार युवक कार से रेस्तरां पहुंचे। उन्होंने हुक्का मांगा, लेकिन कर्मचारियों ने उपलब्ध कराने से मना कर दिया। इस पर युवक भड़क गए और कर्मचारियों से गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। नशे में धुत चारों युवकों ने रेस्तरां में जमकर बवाल काटा। आरोप है कि मारपीट के दौरान कपड़े तक फाड़ दिए। कुछ देर पहले मोबाइल लेने पहुंची युवतियों पर भी आरोपियों ने छींटाकशी की। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बवाल करने वालों में एक सेंट्रल जोन के थाने में तैनात दरोगा था। दूसरा साउथ जोन में तैनात एक एसीपी का हमराही बताया गया। बाकी दो युवक उनके दोस्त थे। सभी सादी वर्दी में थे और नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 12, 2026, 07:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: हुक्का नहीं मिला तो नशे में धुत दरोगा और एसीपी के हमराही ने मचाया उत्पात, युवतियों पर छींटाकशी भी की #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #UpPolice #SubahSamachar