Meerut News: सुलभ शौचालय तोड़े जाने से रोकने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसीमवाना। एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन देकर पालिका द्वारा परीक्षितगढ़ रोड पर सुलभ शौचालय को ध्वस्त कराए जाने की शिकायत करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने व नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि पालिका द्वारा दो वर्ष पूर्व नगर में हस्तिनापुर रोड पर पक्का तालाब के पास और परीक्षितगढ़ मार्ग पर शुगर मिल के पास आमजन लोगों के लिए सुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया था। पक्का तालाब के पास वाला सुलभ शौचालय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगने के कारण बंद करा दिया। जबकि परीक्षितगढ़ मार्ग वाले सुलभ शौचालय को ध्वस्त कराया जा रहा है। ऐसी स्थिति में मवाना नगर व आसपास देहात से आने वाले लोगों के लिए परेशानी हो रही है। जनता की टैक्स की गाढ़ी कमाई को ध्वस्त करके पालिका पानी की तरह बर्बाद कर रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शौचालय को तोड़े जाने से रोकने व बंद किए गए शौचालयों को सुचारु कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विनोद कुमार, नईम मलिक, महमूद शेख, युनूस खान, रवि कुमार, दिलशाद अंसारी आदि थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 16:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: सुलभ शौचालय तोड़े जाने से रोकने की मांग #DemandToStopDemolitionOfSulabhToilets #SubahSamachar