Noida News: लावारिस कुत्तों से बचाने की मांग
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर म्यू-2 में आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। सेक्टर में कुत्ते कई बार लोगों को काट चुके हैं। महासचिव सुमित तेवतिया ने बताया कि सेक्टर अध्यक्ष अरविंद पहलवान ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ड को इस संबंध में लिखित शिकायत कर जरूरी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आवारा कुत्तों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों ने कहा कि प्राधिकरण को इस समस्या का तत्काल समाधान करना चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 21:08 IST
Read More:
Demand to save stray dogs
Noida News: लावारिस कुत्तों से बचाने की मांग #DemandToSaveStrayDogs #SubahSamachar
