Sonipat News: रास्ते में लगे तीन ट्रांसफार्मर को अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग
सोनीपत। बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त निदेशक सुरेंद्र दून ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समय पर निपटान किया जाए। इसके चलते आमजन को समस्याओं से निजात मिल सकेगा। अतिरिक्त निदेशक सुरेंद्र दून सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान 23 शिकायत प्राप्त हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही व ढिलाई न की जाए और शिविर में आई सभी समस्याओं का जल्द निपटारा किया जाए। इस दौरान एसीपी अमित, डीआरओ सुशील शर्मा, डीडीपीओ मनीष मलिक, तहसीलदार कीर्ति भी मौजूद रहे ।यह आईं शिकायतेंगांव बड़वासनी निवासी ने शिकायत दी कि टयूबवेल की पाइपलाइन को अन्य पाइपलाइन दबाने पर उसे टूटने से बचाया जाए, गांव मलिकपुर निवासी ने रास्ते में लगे तीन ट्रांसफार्मर को किसी अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग की, गांव सिलाना निवासी ने संबंधित खाद एवं बीज भंडार संचालक की ओर से डीएपी खाद के साथ पोटाश और जिंक की दवाई जबरदस्ती देने की शिकायत दी। अकबरपुर बारोटा निवासी ने राशन कार्ड दुबारा चालू करवाने। भटगांव निवासी ने रामनगर कॉलोनी में स्थित उनके प्लॉट की पैमाइश करवाने एवं अवैध अतिक्रमण को रुकवाने, आरके कॉलोनी मुरथल निवासी ने सरकारी स्कूल के बच्चों के खेल के मैदान और कुछ गरीब व्यक्तियों के प्लाॅटों पर कब्जा छुड़वाने की शिकायत समाधान शिविर में दी। अन्य शिकायतों में ओल्ड डीसी रोड (भगतपुरा) के सभी निवासियों ने पुराने बिजली के तारों को हटाकर नई इंसुलेटिड केबल लगवाने, गांव सांदल खुर्द निवासी ने जमाबंदी में सुधार करवाने, गांव खानपुर खुर्द निवासी श्रीनिवास ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न करने की शिकायत दर्ज कराई। पंचायती जमीन के रजिस्ट्रेशन करवाने, बिजली मीटर लगवाने, फैमिली आईडी से संबंधित विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुईं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 19:49 IST
Sonipat News: रास्ते में लगे तीन ट्रांसफार्मर को अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग #DemandToRelocateThreeTransformersSituatedOnTheRoadToAnotherLocation. #SubahSamachar
