Meerut News: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया
किठौर। कस्बा में हापुड़ तिराहे पर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के जिला कोऑर्डिनेटर आसिफ ताहिर के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर थाना प्रभारी अपराध अरविंद कुमार यादव राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि गो माता हजारों साल पुरानी संस्कृति की आस्था का प्रतीक है। इसलिए गाय से हमारा नाता है। भारत की जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए सरकार को निर्देशित करें। गो माता के बेचने और खरीदने पर भी पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाए। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में छोटी-छोटी गोशालाओं का निर्माण करके सरकार को उनके रखरखाव पर एक अलग से विभाग का बंटवारा करना करें। उनके पालन-पोषण तथा चारे की व्यवस्था के लिए अलग से धन की व्यवस्था भारत सरकार करे। गाय को तत्काल में ही कैबिनेट की बैठक बुलाकर राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। इस मौके पर मास्टर आसिफ, वाहिद मुनकाद, डॉ. कासिम हसन, जैद, शाहिद आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 18:28 IST
Meerut News: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया #DemandToDeclareCowAsNationalAnimal #MemorandumGivenToThePresident #SubahSamachar
