Delhi NCR News: भारतीय बॉक्सिंग में पारदर्शिता की मांग
- अविश्वास प्रस्ताव पर निष्पक्ष विचार की मांगसंवाद न्यूज एजेंसीनई दिल्ली। भारतीय बॉक्सिंग फेडरेशन (बीएफआई) की कार्यप्रणाली पर खेल जगत की दिग्गज हस्तियों ने आवाज उठाई है। शनिवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओलंपियन, अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों ने बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व पर सवाल उठाए। उन्होंने महासंघ में पारदर्शिता, जवाबदेही और एकता बहाल करने की मांग करते हुए महासचिव प्रमोद कुमार का समर्थन किया। साथ ही 28 अक्तूबर को होने वाली विशेष आम सभा की बैठक में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर निष्पक्ष विचार करने की मांग की।इस दौरान द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता प्रशिक्षक राजकुमार सांगवान, एसआर सिंह, अनूप सिंह, जयपाल सिंह और अर्जुन पुरस्कार विजेता मुक्केबाज मनोज कुमार सहित कई खेल हस्तियां मौजूद थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि अध्यक्ष से संवाद और ईमेल के माध्यम से समस्याएं उठाने के बावजूद संतोषजनक समाधान नहीं मिला। खेल हस्तियों ने वार्षिक प्रतियोगिता कैलेंडर सार्वजनिक करने और खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पारदर्शी बनाने की मांग की। राष्ट्रीय चैंपियनशिप नियमित रूप से आयोजित करने और जूनियर खिलाड़ियों को पर्याप्त अवसर देने पर भी जोर दिया गया।वक्ताओं ने कहा कि बीएफआई अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विशेष आम सभा की बैठक में संविधान के अनुरूप निष्पक्ष निर्णय होना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री, केंद्रीय खेल मंत्री, भारतीय ओलंपिक संघ और वर्ल्ड बॉक्सिंग से भी मामले की समीक्षा की अपील की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:53 IST
Delhi NCR News: भारतीय बॉक्सिंग में पारदर्शिता की मांग #DemandForTransparencyInIndianBoxing #SubahSamachar
