Yamuna Nagar News: इस्माइलपुर पैक्स में करोड़ों के गबन की निष्पक्ष जांच की मांग
यमुनानगर। इस्माइलपुर पैक्स में करोड़ों रुपये के गबन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। समिति के सदस्यों ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समिति के सदस्य सुभाष चंद, प्रवीण और रमेश ने आरोप लगाया कि पैक्स इस्माइलपुर के प्रबंधक ने सदस्यों के फंड और बचत खातों से करीब आठ से 10 करोड़ रुपये का गबन किया है। उनका दावा है कि अब तक की जांच में सात करोड़ रुपये से अधिक के गबन का खुलासा हो चुका है, जबकि वर्ष 2023 का रिकॉर्ड अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। इससे पूरे मामले की जांच अधूरी बनी हुई है। ज्ञापन में केंद्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक और संबंधित डीओ पर प्रबंधक के साथ मिलीभगत का आरोप भी लगाया गया है। समिति का कहना है कि रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने के बावजूद प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई, जिससे जांच प्रभावित हो रही है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 06:04 IST
Yamuna Nagar News: इस्माइलपुर पैक्स में करोड़ों के गबन की निष्पक्ष जांच की मांग #DemandForImpartialInvestigationIntoEmbezzlementOfCroresInIsmailpurPACS #SubahSamachar
