SmartPhones: देश में बढ़ रही महंगे स्मार्टफोन की मांग, बिक्री में एपल की हिस्सेदारी बढ़कर रिकॉर्ड 28% पहुंची

दिग्गज टेक कंपनी एपल ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अब तक की सबसे अधिक 28 फीसदी हिस्सेदारी दर्ज की है। यह वृद्धि प्रीमियमाइजेशन के बढ़ते चलन के कारण हुई है। काउंटरपाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, जहां बिक्री में वृद्धि स्थिर बनी हुई है, वहीं कुल बाजार मूल्य में अधिक तेजी से वृद्धि हो रही है, क्योंकि भारतीय खरीदार अधिक महंगे मॉडल खरीद रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में भारत में एपल का 23 फीसदी हिस्सा था। आईफोन-16 की सफलता, आक्रामक फाइनेंस स्कीमों और ट्रेड इन ऑफर्स के कारण कंपनी ने देश में अपनी अब तक की सबसे अधिक हिस्सेदारी हासिल की है। 2025 में मूल्य के हिसाब से एपल ने 28 फीसदी हिस्सेदारी के साथ बाजार का नेतृत्व किया। त्योहारों से संबंधित प्रचार और व्यापक चैनल विस्तार ने राजस्व वृद्धि को बढ़ावा दिया। आईफोन-16 सीरीज 2025 में भारत में सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रहा। यह भारत में किसी भी सीरीज के लिए अब तक की सबसे अधिक वार्षिक बिक्री हिस्सेदारी भी थी। 2025 में भारत के स्मार्टफोन बाजार में वॉल्यूम के हिसाब से एक फीसदी और मूल्य के हिसाब से 8 फीसदी की वार्षिक वृद्धि हुई। खुदरा क्षेत्र में 2025 में कुल स्मार्टफोन बिक्री में 40 फीसदी हिस्सा फाइनेंस के जरिये हुआ। 30,000 रुपये से अधिक कीमत वाले प्रीमियम सेगमेंट में लगभग दो-तिहाई खरीदारी फाइनेंस के माध्यम से की गई। यह ग्राहकों को उच्च स्तरीय उपकरणों में अपग्रेड करने में सक्षम बनाने में किस्त विकल्पों की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। तेजी से बढ़ रहा प्रीमियम सेगमेंट रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीमियम सेगमेंट, एंट्री लेवल और बजट सेगमेंट की तुलना में कहीं अधिक तेजी से बढ़ रहा है। 2025 में प्रीमियम सेगमेंट वॉल्यूम के हिसाब से सबसे तेजी से बढ़ने वाला सेगमेंट बनकर उभरा। इसमें सालाना आधार पर 11 फीसदी की तेजी रही। कुल शिपमेंट में इसका हिस्सा 22 फीसदी रहा, जो अब तक का सबसे अधिक है। इस साल भी प्रीमियम उत्पादों की मांग मूल्य वृद्धि को समर्थन देना जारी रखेगी। हालांकि, एंट्री-लेवल सेगमेंट पर दबाव बना रहेगा। फोल्डेबल फोन में सैमसंग आगे मूल्य के मामले में आईफोन कंपनी एपल आगे है, लेकिन फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में सैमसंग का दबदबा है। 2025 में वॉल्यूम में सैमसंग का 88 फीसदी हिस्सा रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 03:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




SmartPhones: देश में बढ़ रही महंगे स्मार्टफोन की मांग, बिक्री में एपल की हिस्सेदारी बढ़कर रिकॉर्ड 28% पहुंची #BusinessDiary #National #SubahSamachar