Uttarkashi News: मर्णिकार्णिका घाट पर गंगा आरती के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा में इन दिनों तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में घाट पर मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर स्थानीय लोगों और समिति के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। कहा कि घाट पर गंगा आरती के लिए सैकड़ों यात्री पहुंच रहे हैं लेकिन वह मूलभूत सुविधा न मिलने से तीर्थ यात्रियों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है।उत्तरकाशी मंदिर जीर्णोद्धार समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रकाश बडोला ने बताया कि मणिकर्णिका घाट पर बीते कई वर्षों से गंगा मंदिर समिति की ओर से घाट पर भव्य गंगा आरती आयोजित की जाती है। उन्होंने घाट के विशेष सौंदर्यीकरण की आवश्यकता बताई। उन्होंने इस संबंध में पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही समस्याओं का निस्तारण की मांगी की। इस मौके पर राजेंद्र व्यास, दुर्गेश नौटियाल, अजय प्रकाश बडोला, इंदु शेखर नौटियाल, ज्ञान तमांग, साजन, गौतम नौटियाल, अतुल सेमवाल, आनंद आदित्य, रमेश मिश्रा, दीपक नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 19:04 IST
Uttarkashi News: मर्णिकार्णिका घाट पर गंगा आरती के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग #DemandForEnhancedFacilitiesForGangaAartiAtManikarnikaGhat #SubahSamachar
