Haridwar News: ज्वालापुर में मिनी बस स्टैंड व सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की मांग
- महानगर इंटक के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनहरिद्वार। महानगर इंटक हरिद्वार के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपकर ज्वालापुर क्षेत्र में मूलभूत परिवहन सुविधाएं बढ़ाने की मांग की।महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन ने बताया कि प्रस्तावित कुंभ मेले को देखते हुए हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहले से ही यात्रियों का अत्यधिक दबाव रहता है। वहीं ज्वालापुर, भेल, सिडकुल, बहादराबाद, रोशनाबाद, सीलमपुर और ज्वालापुर देहात क्षेत्र की बड़ी आबादी को ट्रेन या बस पकड़ने के लिए हरिद्वार रेलवे स्टेशन और बस अड्डे तक लंबा सफर तय करना पड़ता है। धवन ने मांग की कि ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर न कि केवल कुंभ मेले के दौरान बल्कि सुपरफास्ट ट्रेनों का स्थायी ठहराव किया जाए। इससे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का अतिरिक्त भार कम होगा और आसपास के क्षेत्रों की जनता को राहत मिलेगी। इसके साथ ही ज्वालापुर क्षेत्र में एक मिनी बस स्टैंड स्थापित करने की मांग भी उठाई गई। ज्वालापुर क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या का भी उल्लेख करते हुए ज्वालापुर रेलवे स्टेशन से अंडरब्रिज तक पार्किंग विकसित करने का सुझाव दिया। इस दौरान मंजू रानी ठाकुर, राजेंद्र सिंह, विशाल, लक्ष्मी मिश्रा, एडवोकेट अनुज कुमार शर्मा, वीरेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 19:02 IST
Haridwar News: ज्वालापुर में मिनी बस स्टैंड व सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की मांग #DemandForAMiniBusStandAndStoppageOfSuperfastTrainsInJwalapur #SubahSamachar
