Mandi News: डिलीवरी बॉय से मारपीट, थाने के बाहर लोगों ने बोला हल्ला

सुंदरनगर (मंडी)। शहर में रविवार देर रात एक डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट का मामला सामने आने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि दो रेस्टोरेंट संचालकों ने डिलीवरी बॉय के साथ बेरहमी से मारपीट की। इससे उसका एक दांत टूट गया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने देर रात सुंदरनगर थाना के बाहर प्रदर्शन कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। लोगों ने जमकर हंगामा किया, जिन्हें पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शांत करवाया।जानकारी के मुताबिक बाड़ी गांव निवासी दीपक एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत है। रविवार रात एक रेस्तरां में ऑर्डर लेने पहुंचा था। दीपक का आरोप है कि इस दौरान रेस्तरां संचालक धीरज जम्वाल ने उसके साथ गालीगलौज की और मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसका दांत टूट गया। पीड़ित का आरोप है कि बाद में दूसरे रेस्तरां संचालक अजय चंदेल को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने मिलकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने न केवल उसे बुरी तरह पीटा बल्कि उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और उसके पास मौजूद करीब 2000 रुपये भी छीन लिए। उसने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से करवाए गए मेडिकल परीक्षण में उसके टूटे दांत जैसी गंभीर चोट का उल्लेख नहीं किया गया, जिससे लोगों में रोष बढ़ गया।घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सुंदरनगर थाना के बाहर एकत्र हो गए और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और कुछ समय के लिए चक्का जाम भी कर दिया। स्थिति को देखते हुए डीएसपी भारत भूषण और एसएचओ कमलकांत मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। अधिकारियों की ओर से निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद ही प्रदर्शन समाप्त हुआ। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।वीडियो वायरल, दोनों पक्षों के दावे अलग-अलगइस बीच घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति पीड़ित की पिटाई करता नजर आ रहा है और बीच-बचाव करता एक पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है। वहीं, आरोपों पर सफाई देते हुए रेस्तरां संचालक धीरज जमवाल का कहना है कि डिलीवरी बॉय को ऑर्डर तैयार होने तक बाहर इंतजार करने के लिए कहा गया था, जिस पर वह भड़क गया और गालीगलौज करते हुए हाथापाई पर उतर आया। उन्होंने वायरल वीडियो को आत्मरक्षा की स्थिति का बताया। कहा कि घटना का पूरा वीडियो सामने नहीं आया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 16:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: डिलीवरी बॉय से मारपीट, थाने के बाहर लोगों ने बोला हल्ला #DeliveryBoyAssaulted #PeopleProtestOutsidePoliceStation #SubahSamachar