Gurugram News: पीएफटीआई के मंच पर उद्योग, कौशल विकास और व्यवसायिक सुरक्षा पर मंथन

पीएम इंटर्नशिप योजना, आईटीआई-उद्योग सहयोग और व्यापारिक जोखिमों पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) की ओर से उद्योग, व्यापार, कौशल विकास और व्यवसायिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने, युवाओं को उद्योगों से जोड़ने और व्यवसायों को आंतरिक व डिजिटल जोखिमों से सुरक्षित रखने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पीएफटीआई के अध्यक्ष दीपक मैनी, उपाध्यक्ष डॉ. एस.पी. अग्रवाल और कोर टीम के सदस्यों ने अतिथियों के स्वागत के साथ किया। मुख्य वक्ता के रूप में सह-सदस्य सचिव, जिला इंटर्नशिप मॉनिटरिंग कमेटी एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गुरुग्राम के प्रधानाचार्य रविंदर कुमार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उद्योग इन योजनाओं के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करा सकते हैं। रविंदर ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उद्योगों को मिलने वाले लाभों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। महानिदेशक एडवोकेट आरएल शर्मा और निदेशक डॉ. अंशुल ढींगरा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि उद्योगों और एमएसएमई के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के साथ-साथ व्यवसायिक जोखिमों को समझना भी जरूरी है।डॉ. अंशुल ढींगरा ने सुझाव दिया कि पीएफटीआई का ऑनलाइन पोर्टल आईटीआई विद्यार्थियों के लिए रोजगार और इंटर्नशिप का प्रभावी माध्यम बन सकता है। दूसरे सत्र में व्यवसायिक जोखिम प्रबंधन के विशेषज्ञ पंकज गौर ने उद्योगों को बदलते कारोबारी खतरों से आगाह किया। हरियाणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन कपूर, मानेसर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पायनियर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव कंवर सिंह जून सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में उद्योगपति मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 17:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: पीएफटीआई के मंच पर उद्योग, कौशल विकास और व्यवसायिक सुरक्षा पर मंथन #DeliberationsOnIndustry #SkillDevelopment #AndOccupationalSafetyAtThePFTIPlatform. #SubahSamachar