Kullu News: हितधारक परामर्श बैठक में किया मंथन

कुल्लू। आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं तैयारी कार्यक्रम (एचपीडीआरआरपी) के अंतर्गत बुधवार को हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने की। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वयंसेवकों और अन्य संबंधित हितधारकों ने भाग लिया। परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए हितधारकों की सक्रिय भागीदारी, सामाजिक एवं पर्यावरणीय पहलुओं का समुचित समावेश महत्वपूर्ण है। इस दौरान राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए), जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), राज्य एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों (एसईओसी एवं डीईओसी) के उद्देश्यों, प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी साझा की गई। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 16:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
KuLLu new hp news



Kullu News: हितधारक परामर्श बैठक में किया मंथन #KuLLuNewHpNews #SubahSamachar