लोक महोत्सव-2026: आगामी 21 दिनों तक दिल्ली बनेगी उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी, अमर उजाला मीडिया सहयोगी

इस महीने दिल्ली उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी बनने जा रही है। दिल्लीवालों को 21 दिनों तक उत्तराखंड की लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य और परंपराओं से रूबरू होने का मौका मिलेगा। उत्तराखंड लोक फाउंडेशन की ओर से 25 अगस्त से 14 सितंबर तक रोहिणी सेक्टर-16 के रामलीला मैदान में 21 दिवसीय उत्तराखंड लोक महोत्सव-2026 आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में रोजाना दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम होंगे। यह भारत का सबसे लंबे समय तक आयोजित होने वाला उत्तराखंड सांस्कृतिक महोत्सव है। इसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। आयोजन का उद्देश्य उत्तराखंड की लोक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ देश की विभिन्न लोक परंपराओं को साझा मंच उपलब्ध कराना है। 532 से अधिक कलाकार बिखेरेंगे रंग इस वर्ष महोत्सव में 532 से अधिक लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उत्तराखंड के अलावा कई राज्यों के कलाकार लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक वेशभूषा के जरिये भारतीय संस्कृति की विविधता प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण श्री बद्रीनाथ धाम के दिव्य स्वरूप पर आधारित अस्थायी मंदिर होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 08, 2026, 02:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लोक महोत्सव-2026: आगामी 21 दिनों तक दिल्ली बनेगी उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी, अमर उजाला मीडिया सहयोगी #CityStates #DelhiNcr #Delhi #UttarakhandLokMahotsav2026 #SubahSamachar