दिल्ली में इंदौर-सूरत जैसा चमकेगा स्ट्रीट फूड हब: MCD ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव, इन पांच जगहों को चुना
राजधानी में स्ट्रीट फूड संस्कृति को नया और व्यवस्थित स्वरूप देने की दिशा में एमसीडी ने बड़ी पहल की है। विदेशों के आधुनिक फूड कोर्ट और भारत के इंदौर व सूरत जैसे सफल मॉडलों की तर्ज पर राजधानी के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अत्याधुनिक फूड हब विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इस संबंध में एमसीडी ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजकर पांच स्थानों पर जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। एमसीडी अधिकारियों के अनुसार, राजधानी में बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे मिलने वाले खानपान का आनंद लेते हैं। इस तरह राजधानी की पहचान उसके विविध स्ट्रीट फूड से भी जुड़ी हुई है, लेकिन अधिकांश स्थानों पर फूड स्टॉल अव्यवस्थित तरीके से संचालित होते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम, स्वच्छता और अतिक्रमण जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए निगम ने आधुनिक फूड हब विकसित करने की योजना बनाई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 03:51 IST
दिल्ली में इंदौर-सूरत जैसा चमकेगा स्ट्रीट फूड हब: MCD ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव, इन पांच जगहों को चुना #CityStates #DelhiNcr #DelhiNews #DelhiStreetFood #StreetFood #DelhiNewsToday #IndoreStreetFood #SubahSamachar
