Himachal: दिल्ली-शिमला आज, शिमला-धर्मशाला के लिए हवाई सेवा कल से होगी बहाल

प्रदेश उच्च न्यायालय के सख्त निर्देशों के बाद एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड दिल्ली-शिमला-दिल्ली हवाई सेवा आज से पुनः बहाल करने जा रही है। यह उड़ानें सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित होंगी। सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को फ्लाइट दिल्ली से सुबह 7ः20 बजे रवाना होकर शिमला सुबह 8ः35 बजे पहुंचेगी, वापसी की हवाई सेवा शिमला से सुबह 11ः30 बजे उड़ान दिल्ली दोपहर 12ः40 बजे पहुंचेगी। शनिवार को उड़ान दिल्ली से सुबह 7ः50 बजे रवाना होकर सुबह 9ः05 बजे शिमला पहुंचेगी, वापसी की फ्लाइट शिमला से दोपहर 12ः00 बजे रवाना होकर दोपहर 1ः10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रविवार को फ्लाइट दिल्ली से सुबह 6ः20 बजे रवाना होकर सुबह 7ः35 बजे शिमला पहुंचेगी, वापसी शिमला से सुबह 8ः00 बजे होगी और सुबह 9ः10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। शिमला-धर्मशाला-शिमला हवाई सेवा 11 मई सोमवार से शुरू होगी, जो सप्ताह में पांच दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को उड़ान शिमला से सुबह 9ः00 बजे रवाना होकर धर्मशाला सुबह 9ः50 बजे पहुंचेगी, जबकि वापसी की उड़ान धर्मशाला से सुबह 10ः15 बजे रवाना होकर सुबह 11ः05 बजे शिमला पहुंचेगी। शनिवार को उड़ान शिमला से सुबह 9ः30 बजे रवाना होकर सुबह 10ः20 बजे धर्मशाला पहुंचेगी, वापसी उड़ान धर्मशाला से सुबह 10ः45 बजे रवाना होकर सुबह 11ः35 बजे शिमला पहुंचेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 18:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: दिल्ली-शिमला आज, शिमला-धर्मशाला के लिए हवाई सेवा कल से होगी बहाल #CityStates #Shimla #HimachalAirService #SubahSamachar