Delhi School Bomb Threat: राजधानी में स्कूल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल आते ही मचा हड़कंप
राजधानी दिल्ली के धौला कुंआ स्थित एयरफोर्स गोल्डन जुबली स्कूल को एक ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी भरे ई-मेल के प्राप्त होते ही स्कूल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल कार्रवाई करते हुए, स्कूल परिसर को खाली करा लिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा गहन जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्कूल प्रशासन को एक अज्ञात ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। ई-मेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे स्कूल परिसर को खाली कराया और चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू कर दी। छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों कोबाहर निकाला गया है। जांच में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने स्कूल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है। फिलहाल, स्कूल परिसर में बम की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से जांच पूरी होने तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 06:33 IST
Delhi School Bomb Threat: राजधानी में स्कूल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल आते ही मचा हड़कंप #CityStates #DelhiNcr #DelhiSchoolBombThrea #SubahSamachar
