Seva Teerth Bhavan Metro: दिल्ली के उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, अब हो गया सेवा तीर्थ भवन

केंद्र सरकार ने उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सेवा तीर्थ भवन करने का फैसला किया है। केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने इसकी जानकारी दी। दो कर्तव्य भवनों के उद्घाटन के दौरान एक स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्का भी जारी किया गया। सरकार का कहना है कि नए कर्तव्य भवनों से विभिस्त मंत्रालयों और विभागों के कामकाज में बेहतर समन्वय होगा। साथ ही, कर्मचारियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे कामकाज में पारदर्शिता व दक्षता बढ़ेगी। इससे पहले पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल व जितेंद्र सिंह और शीर्ष अधिकारियों के साथ सेवा तीर्थ परिसर पहुंचे और पीएमओ, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय वाले इस परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने नए कार्यालय में भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रधान सचिव पीके मिश्रा और शक्तिकांत दास समेत कई शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम सेवा तीर्थ रखा गया प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम सेवा तीर्थ रखा गया है जबकि केंद्रीय सचिवालय की दो इमारतों को कर्तव्य भवन 1 और 2 कहा जाएगा। पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ नौकरशाहों और केंद्र सरकार के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सेवा तीर्थ, कर्तव्य भवन 1 और 2, विकसित भारत की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हैं।ये नागरिक-केंद्रित शासन और राष्ट्रीय प्रगति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 06:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Seva Teerth Bhavan Metro: दिल्ली के उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, अब हो गया सेवा तीर्थ भवन #CityStates #DelhiNcr #Delhi #UdyogBhawanMetroStation #SevaTeerthBhavanMetroStation #SubahSamachar