पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर खुला दिल्ली रिज इंटरप्रिटेशन सेंटर
बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मंगलवार को पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली रिज इंटरप्रिटेशन सेंटर (डीआरआईसी) का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य दिल्ली रिज की जैव विविधता, पारिस्थितिकी और पर्यावरणीय महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है।केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय सशक्त समिति (सीईसी) के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गोयल ने किया। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के मुख्य वन संरक्षक डॉ. पी. विश्वकन्नन और डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार भी मौजूद रहे। चंद्र प्रकाश गोयल ने कहा कि यह केंद्र दिल्ली रिज के इतिहास, विरासत और प्राकृतिक महत्व को समझने का प्रमुख माध्यम बनेगा। यह केंद्र मंगलवार से रविवार तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा। सोमवार और सार्वजनिक अवकाश पर यह बंद रहेगा। मेट्रो से यात्रा नहीं करने वाले लोग पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के ग्राहक सेवा केंद्र से 11 रुपये का टिकट लेकर प्रवेश कर सकते हैं। डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा कि यह पहल राजधानी की प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को मजबूत करेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 18:10 IST
पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर खुला दिल्ली रिज इंटरप्रिटेशन सेंटर #DelhiRidgeInterpretationCentreOpenedAtPatelChowkMetroStation. #SubahSamachar
