Delhi NCR News: तमिलनाडु को हराकर दिल्ली सेमीफाइनल में

नई दिल्ली। कुरुक्षेत्र में आयोजित 54वीं एचएफआई सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में दिल्ली ने क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु को 40-18 से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली सेमीफाइनल में पहुंच गई है। दिल्ली की टीम ने पहले हाफ से ही बढ़त बनानी शुरू कर दी थी और मजबूत डिफेंस के साथ तमिलनाडु के हमलों को विफल कर दिया। दूसरे हाफ में भी दिल्ली का दबदबा कायम रहा। तमिलनाडु ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन दिल्ली की मजबूत रणनीति के आगे वह ज्यादा देर टिक नहीं सकी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 18:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: तमिलनाडु को हराकर दिल्ली सेमीफाइनल में #DelhiReachedSemifinalDefeatingDelhi #SubahSamachar