दिल्ली में आतंकी साजिश फेल: मैकेनिक बना रहा था बम, प्लंबर ने जुटाए फंड; जानें चारों को मिली थी क्या जिम्मेदारी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए चार संदिग्ध आतंकियों मो. हमाद (19), शेख इमरान (22), मो. सोहिल (23) और मोसैब अहमद (32) को महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार गिरफ्तार किया है। ये संदिग्ध देश में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की तैयारी में थे। संदिग्ध यूपी, महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से जुड़े हुए है। संदिग्धों से रिमोट कंट्रोल बम बनाने का सामान बरामद किया गया है। पुलिस के बताया कि ये सभी युवक कट्टरपंथी सोच से प्रभावित थे और नफरत करने के मकसद से काम कर रहे थे। ये खिलाफत की विचारधारा से प्रेरित थे और इसी मकसद से ''गज़वा-ए-हिंद'' की तैयारी कर रहे थे। इतना ही नहीं ये गजवा-ए-हिंद जैसे खतरनाक विचारों को बढ़ावा दे रहे थे और इसके लिए दूसरों को भी उकसा रहे थे। ये लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होना चाहते थे। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों का मानना था कि खुरासान से काले झंडे वाली एक सेना (लश्कर) उभरेगी, जो भारतीय उपमहाद्वीप और उससे आगे खिलाफत स्थापित करेगी। ये दूसरों को कट्टरपंथी बनाने के साथ-साथ, ''गज़वा-ए-हिंद'' में हिस्सा लेने के लिए इस लश्कर में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। आरोपी सोशल मीडिया के क्लोज्ड ग्रुप में जुड़े हुए थे, जहां आतंकी विचारधारा, जिहाद और हथियारों की बात होती थी। इन ग्रुप के जरिए ये लोग नए लोगों को जोड़ने और उन्हें भड़काने का काम कर रहे थे। इनमें से दो आरोपी मिलकर एक रिमोट कंट्रोल आईईडी (बम) बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए जरूरी सामान जैसे बॉल बेयरिंग, कील, खिलौना कार आदि जुटाए जा चुके थे। इंस्पेक्टर विनय पाल व अरविंद की टीम की जांच में यह भी सामने आया है कि एक आरोपी ने दिसंबर 2025 में दिल्ली आकर लाल किला और इंडिया गेट जैसी महत्वपूर्ण जगहों की रेकी (जांच) की थी। उसने सोशल मीडिया पर लाल किले की फोटो के साथ आपत्तिजनक पोस्ट भी शेयर की थी, ताकि लोगों को भड़काया जा सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 17:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दिल्ली में आतंकी साजिश फेल: मैकेनिक बना रहा था बम, प्लंबर ने जुटाए फंड; जानें चारों को मिली थी क्या जिम्मेदारी #CityStates #DelhiNcr #DelhiPolice #Terrorist #DelhiNewsToday #SubahSamachar