Delhi Crime: अवैध रूप से बेची जा रही थीं प्रतिबंधित दवाएं, पुलिस ने दो मेडिकल स्टोर मालिकों को दबोचा

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अवैध रूप से बेची जा रही प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई के आरोप में दो मेडिकल स्टोर मालिकों को दबोचा है। इनकी पहचान विनय मल्होत्रा (47) और चंदन बंसल (47) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3360 ट्रामाडोल कैप्सूल और 84 बोतल कोडीन कफ सिरप बरामद किए हैं। आरोपी बिना सही प्रिस्क्रिप्शन के फार्मास्यूटिकल दवाएं उपलब्ध करवा रहे थे। इसके बदले यह लोग मुंह मांगे दाम वसूल कर रहे थे। आरोपी अपने गोदाम में माल का स्टाक करने के बाद उसे पश्चिमी और बाहरी जिला में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि उनकी टीम को लगातार सूचना मिल रही थी कि पश्चिम दिल्ली के कुछ मेडिकल स्टोर लगाकर प्रतिबंधित दवाओं को स्टोर करने के अलावा उनका धंधा कर रहे हैं। इस आधार पर स्टेट ड्रग कंट्रोलर के साथ मिलकर टीम ने शिवम एंक्लेव, पश्चिम विहार में छापेमारी कर विनय मल्होत्रा को दबोच लिया। आरोपी ने अवैध रूप से इन दवाओं को अपने मेडिकल स्टोर में रखा हुआ था। आरोपी इन दवाइयों के बिल नहीं दे पाया। छानबीन के बाद विनय मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की गई। विनय मल्होत्रा ने बताया कि दवाएं उसने रघुबीर नगर के एक दवा कारोबारी चंदन बंसल से ली है। बाद में आरोपी को पूछताछ के लिए नोटिस दिया गया। आरोपी जांच में शामिल होने आया तो उसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दिल्ली में अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाओं को सप्लाई कर रहा था। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 07:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi Crime: अवैध रूप से बेची जा रही थीं प्रतिबंधित दवाएं, पुलिस ने दो मेडिकल स्टोर मालिकों को दबोचा #CityStates #DelhiNcr #DelhiPolice #DelhiCrime #DelhiHindiNewsToday #SubahSamachar