दोस्त की पत्नी को पाने को कराया कत्ल: स्कूल के दिनों से ही करता था प्यार, मनीष की हत्या के लिए गिरवी रखा प्लॉट

दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में 13 अक्तूबर को हुई सीएनजी पंप ऑपरेटर मनीष यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और दो नाबालिग शूटर समेत सात को पकड़ा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी उमेश मौर्य, उसके साजिशकर्ता दोस्त व बाकी आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपी उमेश ने नाबालिग शूटरों को दो लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई थई। मनीष की हत्या के बाद आरोपी उमेश उसकी पत्नी से विवाह करना चाहता था। उमेश अपने स्कूल के एक तरफा प्यार को पाने के लिए किस कदर जूनूनी था, कि उसने मनीष की हत्या करवाने के लिए अपना प्लाट गिरवी रखकर मोटी रकम उधार ले ली। उमेश के करीबी विवेक ने मनीष की हत्या करवाने का पूरा इंतजाम करने के लिए उससे 10 लाख रुपये की डिमांड की। उमेश इसके लिए फौरन तैयार हो गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 19, 2026, 13:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दोस्त की पत्नी को पाने को कराया कत्ल: स्कूल के दिनों से ही करता था प्यार, मनीष की हत्या के लिए गिरवी रखा प्लॉट #CityStates #Delhi #DelhiMurder #SubahSamachar