Delhi Vidhan Sabha: मौजूदा विधानसभा में 19 CAG रिपोर्ट पेश, 10 साल में एक भी नहीं आई; AAP पर अध्यक्ष का तंज

दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विपक्ष की भूमिका को लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने तीखा हमला बोला है। आठवीं विधानसभा के छठे सत्र के सत्रावसान के बाद गुप्ता ने कहा कि यह चौंकाने वाली बात है कि पूरे सत्र के दौरान नेता विपक्ष सदन में नहीं आईं। उन्होंने कहा कि सत्रावसान के समय नेता विपक्ष का नाम तक नहीं था। इसके बावजूद सदन ने बिना एक मिनट गंवाए चार विधेयक पारित किए और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा की। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार को जवाबदेह बनाने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन इस सत्र में विपक्षी सदस्यों की ओर से कोई सार्थक जनहित का मामला नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की ओर से केवल अराजकता दिखाई गई और सदन में चावल तक फेंके गए। सदन में आपत्तिजनक इशारे करने के आरोप लगे। अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष से सदस्य सदन में आए, लेकिन नेता विपक्ष की गैरमौजूदगी चिंताजनक रही। तीन दिन में चार विधेयक, 13 घंटे 19 मिनट चली कार्यवाही आठवीं विधानसभा के छठे सत्र की कार्यवाही तीन दिन चली। अध्यक्ष के मुताबिक इस दौरान कुल 13 घंटे 19 मिनट सदन चला। उन्होंने कहा कि सत्र में जो भी एजेंडा आया, उस पर सार्थक चर्चा हुई और सभी प्रस्तावों को 100 फीसदी सफलता के साथ पारित किया गया। उनके मुताबिक तमाम बाधाओं के बावजूद सदन ने अपना काम बिना समय गंवाए पूरा किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 13:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi Vidhan Sabha: मौजूदा विधानसभा में 19 CAG रिपोर्ट पेश, 10 साल में एक भी नहीं आई; AAP पर अध्यक्ष का तंज #CityStates #DelhiNcr #VijenderGupta #DelhiVidhanSabha #SubahSamachar