Delhi: लॉ छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा, एफआईआर और गिरफ्तारी

सुप्रीम कोर्ट में हुए हंगामे के सिलसिले में लॉ के दो छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। लखनऊ यूनिवर्सिटी में लॉ के थर्ड ईयर के छात्र प्रबल प्रताप सिंह (24) और सेकंड ईयर के छात्र चंद्र भान (23) को गिरफ्तार किया गया है। Delhi | Two law students arrested in connection with the uproar in the Supreme Court. FIR has been registered at Tilak Marg police station, Delhi. Prabal Pratap Singh (24), a third-year law student of Lucknow University. Chander Bhan (23), a second-year law student of Lucknow…mdash; ANI (@ANI) July 15, 2026 जानकारी के अनुसार यह एफआईआर सुप्रीम कोर्ट सिक्योरिटी के स्टाफ के बयान के आधार पर दर्ज की गई है। यह घटना 10.07.2026 को भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर 13 में SLP नंबर 31367/2026 (प्रबल प्रताप और अन्य बनाम यूपी राज्य, कमिश्नर के ज़रिए) की सुनवाई के दौरान हुई थी। न्यायिक कार्यवाही के दौरान, आरोपी प्रबल प्रताप ने खुद याचिकाकर्ता के तौर पर पेश होते हुए, जानबूझकर अभद्र और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया, कोर्टरूम के अंदर कागज फेंके और अव्यवस्था फैलाई। जब स्टाफ ने मर्यादा बनाए रखने और उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने शिकायतकर्ता के साथ जबरदस्ती की और इस तरह उसके सरकारी काम में बाधा डाली।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 05:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi: लॉ छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा, एफआईआर और गिरफ्तारी #CityStates #DelhiNcr #Delhi #LawStudents #SupremeCourt #SubahSamachar