Delhi Janakpuri Kamal Death Case: जनकपुरी में कमल चंदानी की मौत पर बड़ा एक्शन, तीन अधिकारियों पर गिरी गाज
Delhi Janakpuri Kamal Death Case: दिल्ली के जनकपुरी में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरकर कमल चंदानी की मौत हो गई। इस पूरे मामले में अब बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस मामले में एक्शन लेते हुए एक्सईएन, एई और जेई को निलंबित कर दिया गया है। कमल गुरुवार की रात करीब 10 बजे ऑफिस से घर लौट रहा था। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार पूरी रात थानों के चक्कर लगाता रहा। परिवार का आरोप है कि अगर सड़क पर सुरक्षा इंतजाम होते तो यह हादसा टल सकता था। परिवार ने जल बोर्ड की लापरवाही की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना ने नोएडा में युवराज के साथ हुई घटना को याद दिला दिया। पश्चिमी दिल्ली डीसीपी शरद भास्कर ने बताया, "जलबोर्ड के काम के लिए गड्ढा खोदा हुआ है जिसमें एक बाइक गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। ये गड्ढा किसने खोदा है, इसमें कौन अधिकारी हैं, इसकी जांच करेंगे।"
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 15:10 IST
Delhi Janakpuri Kamal Death Case: जनकपुरी में कमल चंदानी की मौत पर बड़ा एक्शन, तीन अधिकारियों पर गिरी गाज #IndiaNews #National #DelhiJanakpuriAccident #KamalJanakpuriAccident #KamalBikeAccidentDelhi #KamalMotorcycleAccidentDelhi #JanakpuriAccident #BikeAccidentJanakpuri #JanakpuriBikeAccident #FatalRoadAccidentDelhi #JanakpuriManholeAccident #JanakpuriAccidentCase #SubahSamachar
