Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा की तस्वीर से छेड़छाड़? मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त; क्या है पूरा विवाद? जानें
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की तस्वीर और पहचान के कथित अनधिकृत इस्तेमाल से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणियां की हैं। अदालत ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान कहा कि डिजिटल दौर में पर्सनैलिटी राइट्स (व्यक्तित्व अधिकार) और मानहानि के मामलों के बीच एक बेहद पतली रेखा होती है और कई बार दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए दिखाई देते हैं। अभिषेक शर्मा ने अदालत में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया है कि उनकी तस्वीर, नाम और पहचान का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया। याचिका में यह भी दावा किया गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उनकी तस्वीर में बदलाव कर भ्रामक सामग्री तैयार की गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 14:02 IST
Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा की तस्वीर से छेड़छाड़? मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त; क्या है पूरा विवाद? जानें #CricketNews #Cricket #International #AbhishekSharma #DelhiHighCourt #PersonalityRights #AiImage #Deepfake #Meta #ArtificialIntelligence #Defamation #PrivacyRights #DigitalContent #SubahSamachar
