Delhi NCR News: दिल्ली हाईकोर्ट ने इस्रायल कैंप के निवासियों को तत्काल पानी उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने रंगपुरी पहाड़ी स्थित इस्रायल कैंप के निवासियों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के मामले में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने आज देवेंद्र यादव बनाम एलजी एवं अन्य मामले में सुनवाई करते हुए सभी जवाबदेह पक्षकारों को नोटिस जारी किया। याचिकाकर्ता पूर्व विधायक और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव की ओर से अधिवक्ता सुनील कुमार और अधिवक्ता प्रतीक मोहन सिन्हा ने याचिका दायर की और बहस की।अदालत ने दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) को निर्देश दिया कि वे इस्रायल कैंप, रंगपुरी पहाड़ी में रहने वाले लोगों की रोजाना पानी की जरूरत का सर्वेक्षण करें। साथ ही अदालत ने दोनों एजेंसियों को कैंप के लोगों के पुनर्वास संबंधी स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का भी आदेश दिया। खंडपीठ ने जल बोर्ड और डूसिब को अन्य संबंधित रिट याचिकाओं में पारित अदालत के पूर्व आदेशों का पालन करने और इजरायल कैंप के निवासियों को तत्काल पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 19:29 IST
Delhi NCR News: दिल्ली हाईकोर्ट ने इस्रायल कैंप के निवासियों को तत्काल पानी उपलब्ध कराने का दिया निर्देश #DelhiHighCourtDirectsImmediateProvisionOfWaterToResidentsOfIsraelCamp #SubahSamachar
