Delhi: बाइक की टक्कर से गिरे हवलदार को पीछे से आए मिनी टेंपो ने कुचला, अस्पताल में मौत; मोटरसाइकिल सवार फरार

उत्तरी-दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक बाइक पर सवार तीन लड़कों ने ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस के हवलदार को टक्कर मार दी। हवलदार सड़क पर गिरे तो पीछे से आ रहे एक मिनी टेंपो (छोटा हाथी) ने उनको कुचल दिया। हादसे के बाद पीड़ित अनिल कुमार (39) को सिविल लाइंस स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। बाइक सवार मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने मिनी टेंपो को मौके पर ही पकड़ लिया। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर आरोपी बाइक सवारों की तलाश शुरूकी गई है। पुलिस ने अनिल का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से कोटपुतली, राजस्थान के रहने वाले अनिल कुमार अपने बड़े बेटे के साथ छतरपुर इलाके में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी और 18 और 12 साल के दो बेटे हैं। पत्नी और छोटा बेटा गांव में रहते हैं, जबकि अनिल बड़े बेटे के साथ दिल्ली में रह रहे थे। बेटा किसी प्रतियोगी की तैयारी कर रहा था। 2008 में अनिल दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। फिलहाल इनकी तैनाती ट्रैफिक पुलिस के कश्मीरी गेट स्थित सर्किल पर चल रही थी। शनिवार शाम को यह आईएसबीटी कश्मीरी गेट के पास बाकी स्टाफ के साथ ड्यूटी कर रहे थे। इस बीच इन्होंने देखा कि एक बाइक सवार तीन युवक आ रहे हैं। अनिल ने तीनों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनको सीधा टक्कर मार दी। पुलिस बाइक सवारों की तलाश कर रही है। टेंपो चालक से पूछताछ की जा रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने पुलिस जांच के लिए रोकने का प्रयास कर रहे हवलदार को टक्कर मार दी। साथ ही भागे हुए तीनों बाइक सवार की तलाश की जा रही है।  सराय जुलेना में ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी, हुआ गिरफ्तार दक्षिण-पूर्व जिले के न्यूज फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) के सराय जुलेना में ट्रैफिक पुलिसकर्मी को जानबूझकर टक्कर मारी गई थी। पुलिसकर्मी को रौंदने के बाद आरोपी उनके मौके पर ही घायला छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी मुबशशिर अब्बास को गिरफ्तार किया है और उसकी कार जब्त कर ली है। आरोपी कनॉट प्लेस में स्थित एक कंपनी में सेल्स डायरेक्टर है और हाल ही में दुबई से लौटा था। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी ट्रैफिक सर्कल के हवलदार राहुल कुमार 10 जून को जामिया नगर की ओर जाने वाली सड़क पर सराय जुलेना रेड लाइट पर अन्य अधिकारियों के साथ ट्रैफिक कंट्रोल की ड्यूटी कर रहे थे। सुबह 9:45 पर जामिया की तरफ से सराय जुलेना की ओर आती हुई एक काले रंग की किया सोनेट कार ने टक्कर मार दी थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 01:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi: बाइक की टक्कर से गिरे हवलदार को पीछे से आए मिनी टेंपो ने कुचला, अस्पताल में मौत; मोटरसाइकिल सवार फरार #CityStates #DelhiNcr #Delhi #HeadConstable #DeathInAccident #SubahSamachar