सरकार छात्रों को देने जा रही हाई कॉन्फिगरेशन फीचर्स वाले मुफ्त लैपटॉप, जानें किन्हें मिलेगा लाभ
दिल्ली सरकार ने छात्रों की डिजिटल शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक शानदार स्कीम की शुरुआत की है। इस स्कीम का नाम दिल्ली मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना है। इसके अंतर्गत 10वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप दिए जाएंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और तकनीकी शिक्षा में आने वाली दिक्कतों को दूर करना है। इस स्कीम के अतंर्गत दिल्ली सरकार हर साल 1200 टॉप छात्रों को हाई कॉन्फिगरेशन वाला लैपटॉप प्रदान करेगी। इस स्कीम का लाभ मिलने से छात्र डिजिटल संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सकेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 14:57 IST
सरकार छात्रों को देने जा रही हाई कॉन्फिगरेशन फीचर्स वाले मुफ्त लैपटॉप, जानें किन्हें मिलेगा लाभ #Utility #National #FreeLaptopScheme #DelhiGovernmentScheme #MukhyamantriDigitalEducationScheme #MukhyamantriDigitalEducationSchemeNews #SubahSamachar
