Delhi NCR News: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर दिल्ली सरकार ने दी सफाई

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर खर्च को लेकर उठ रहे सवालों पर सफाई दी है। सरकार के मुताबिक सभी 370 केंद्र भारत सरकार के तय वित्तीय और तकनीकी मानकों के मुताबिक विकसित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस परियोजना पर अब तक 66.80 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं और खर्च स्वीकृत बजट ढांचे के भीतर ही हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में से 244 प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन और 126 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चल रहे हैं। पीएम-एबीएचआईएम के तहत अब तक 58.30 करोड़ रुपये और एनएचएम के तहत 8.50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 19:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर दिल्ली सरकार ने दी सफाई #DelhiGovernmentClarifiesOnAyushmanArogyaMandirs #SubahSamachar