फैसला: शिकारी मानसिकता के गुनहगार की तिहाड़ में कटेगी जिंदगी, 13 वर्षीय किशोर से कुकर्म के दोषी को ताउम्र कैद

बच्चे को समोसे, कोल्डड्रिंक और बाइक की सवारी का लालच देकर अपने जाल में फंसाया, फिर महीनों तक उसका यौन शोषण किया। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जेल में भी साथी बंदियों के साथ जबरदस्ती करने वाले 42 वर्षीय शमशाद को कड़कड़डूमा कोर्ट की विशेष पॉक्सो अदालत ने आखिरी सांस तक जेल में रखने वाली आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उसकी शिकारी प्रवृत्ति को समाज के लिए खतरा बताते हुए साफ कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों में न तो गरीबी सजा कम करने का आधार बन सकती है और न ही किसी तरह की नरमी बरती जा सकती है। साथ ही, पीड़ित को 10.50 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश भी दिया गया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सचिन सूद ने 13 वर्षीय किशोर के साथ महीनों तक अप्राकृतिक दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और बाल यौन शोषण के दोषी 42 वर्षीय शमशाद को अंतिम सांस तक तिहाड़ जेल में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 12:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




फैसला: शिकारी मानसिकता के गुनहगार की तिहाड़ में कटेगी जिंदगी, 13 वर्षीय किशोर से कुकर्म के दोषी को ताउम्र कैद #CityStates #Delhi #DelhiPolice #SubahSamachar