Kullu News: शेहुल गांव पहुंचे देवता तराली नाग, किया भव्य स्वागत

कुल्लू। रघुपुर घाटी के दौरे पर आए देवता तराली नाग शवाड़ के शेहुल गांव पहुंचे हैं। मन्नत पूरी होने पर एक भक्त ने देवता को अपने घर आमंत्रित किया था। देवता का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने देवविधि के अनुसार स्वागत किया। बनाला और लोट गांव के दौरे के बाद देवता शेहुल के लिए रवाना हुए तो जगह-जगह स्वागत हुआ। देवता के कांडीबाग, देहुरी, राणाबाग और शवाड़ में लोगों ने दर्शन किए। देवलू टेक सिंह, भागी राम, केसी राणा और तिलक राज ने कहा कि शेहुल गांव में देवता के दर्शन के लिए तांता लगा रहा। देवता तीन दिन तक शेहुल गांव में रुकेंगे। देवता के आगमन से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। सोमवार को देवता अगले पड़ाव के लिए निकलेंगे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 15:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: शेहुल गांव पहुंचे देवता तराली नाग, किया भव्य स्वागत #DeityTaraliNagArrivesInShehulVillage;AccordedAGrandWelcome. #SubahSamachar