Kullu News: बंजार के दुआला जाच में पहुंचे देवता शृंगा ऋषि
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार स्थित माता अंबिका मंदिर में दुआला जाच मनाई गई। चैत्र नवरात्र को लेकर आयोजित जाच में पांच कोटी के आराध्य देवता शृंगा ऋषि पूरे लावलश्कर के साथ पहुंचे। सैकड़ों हारियानों और देवलुओं के साथ आए देवता शृंगा ऋषि के अलावा देवता घटोत्कच और लक्ष्मी नारायण भी पहुंचे और तीनों देवताओं का भव्य देव मिलन हुआ। महिलाओं ने तीनों देवताओं का पूजा-अर्चना के साथ स्वागत किया। देवताओं के आने से पूरा माहौल देवमय हो गया। लोगों ने देवताओं के दर्शन कर सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। यह पूरा कार्यक्रम बंजार व्यापार मंडल की ओर से आयोजित किया जाता है। दो दिन तक चलने वाले जाच मेले में रात को कीर्तन-भजन भी होगा। बुधवार को मंदिर में दुर्गा सप्तशती पाठ का दशांश हवन किया गया। माता मंदिर दुआला के कारदार तरसेम गुप्ता ने कहा कि वीरवार को पूर्णाहुति के साथ हवन पाठ का समापन होगा। बंजारदुआलाजाचमेंशामिलहोतेदेवताश्रृंगाऋषि।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 25, 2026, 17:59 IST
Kullu News: बंजार के दुआला जाच में पहुंचे देवता शृंगा ऋषि #DeityShringaRishiArrivedAtDualaJachInBanjar #SubahSamachar
