निरंजनपुर मंडी में युवक को बनाया बंधक: दी हैवानियत भरी यातनाएं; करंट लगाया, गर्म लोहे की रॉड से दागा

पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में जाखन कैनाल रोड निवासी आजाद सिंह आजाद रावत ने अंकुर वाल्मीकि और उसके साथी साहिल पुत्र ताहिर पर अपहरण, बंधक बनाकर अमानवीय यातनाएं देने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, तीनजुलाई की शाम करीब आठ बजे लालपुल, पटेलनगर के पास आजाद सिंह पैदल जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान तेज रफ्तार एक्टिवा चला रहे अंकुर वाल्मीकि ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों पक्ष सड़क पर गिर गए, लेकिन आरोप है कि इसके बाद अंकुर और उसका साथी साहिल आक्रामक हो गए। दोनों ने कथित रूप से पीड़ित के साथ गाली-गलौज, मारपीट और दांतों से काटने जैसी हरकत की। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद दोनों उसे जबरन निरंजनपुर फल मंडी स्थित दुकान नंबर 106 में ले गए, जहां पूरी रात उसे बंधक बनाकर रखा गया। तहरीर में दावा किया गया है कि दुकान के भीतर उसके साथ बेहद क्रूर व्यवहार किया गया। आरोपियों ने कथित तौर पर उसे बिजली का करंट लगाया, गर्म लोहे की रॉड से प्रताड़ित किया और गंभीर रूप से घायल किया। इतना ही नहीं, पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके गुप्तांग में पेचकस घुसाकर उसे असहनीय यातनाएं दी गईं। इस दौरान आरोपी लगातार उसे जान से मारने की धमकी भी देते रहे। Dehradun:सोशल मीडिया से पोस्ट हटाने पर बिफरे UKD कार्यकर्ता, साइबर कार्यालय कूच के दौरान किया प्रदर्शन

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 14:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




निरंजनपुर मंडी में युवक को बनाया बंधक: दी हैवानियत भरी यातनाएं; करंट लगाया, गर्म लोहे की रॉड से दागा #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #DehradunNews #NiranjanpurMandi #Crime #BarbaricTorture #ElectricShocks #SubahSamachar