Doon-Delhi Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, बनाए जा रहे तीन हेलिपैड, हो सकती है पीएम मोदी की जनसभा

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का अब उद्घाटन जल्द होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही इसका उद्घाटन करने देहरादून आ सकते हैं। इसके लिए तैयारी अब तेज हो चुकी हैं। एक्सप्रेसवे के किनारे ही हेलिपैड भी बनाए जा रहे हैं। वहीं, एक्सप्रेसवे पर साफ-सफाई समेत रंग रोगन का काम भी शुरू हो चुका है हालांकि अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय से इसका समय निर्धारित होने की पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि उद्घाटन के समय प्रधानमंत्री की जनसभा भी हो सकती है। वहीं, एनएचएआई अधिकारियों ने भी अब उद्घाटन की तैयारी तेज कर दी है। एक्सप्रेसवे के किनारे पड़े कूड़े को साफ किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री देहरादून में जनसभा कर सकते हैं। इसके लिए भी जमीन तलाशी जा रही है। Uttarakhand:दून-हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर बनेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त, सुधार के लिए बनाई जा रही योजना

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 00:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Doon-Delhi Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, बनाए जा रहे तीन हेलिपैड, हो सकती है पीएम मोदी की जनसभा #ShortVideos #Dehradun #Uttarakhand #PmNarendraModi #PmModi #Delhi-dehradunExpressway #DehradunDelhiExpressway #Doon-delhiExpressway #SubahSamachar