Arjun Murder Case: जो दुनिया में लाई उसी ने लील ली जिंदगी, यहां से बिगड़ी बात, मां ने रास्ते से हटाने की ठानी
अर्जुन और उसकी मां के बीच रिश्ते अचानक खराब नहीं हुए। मां-बेटे के रिश्ते में दरार आने की शुरुआत करीब 15 साल पहले हुई थी। जब अर्जुन ने व्यवसाय संभालना शुरू किया। वह व्यवसाय के पैसे किसी दूसरे को देने का विरोध करने लगे। यहीं से मां-बेटे के रिश्ते बिगड़ने लगे। धीरे-धीरे वे इतने खराब हुए कि जो मां अर्जुन को दुनिया में लेकर आई उसी ने उसकीजिंदगी लील ली। जांच में जो बात सामने आई है उसके दो हिस्से हैं। पहला गैस एजेंसी का लोन चुकाने से शुरू हुआ विवाद और दूसरा प्रॉपर्टी बेचने का। बीना के प्रॉपर्टी बेचने के बाद अर्जुन के स्टे लेने से रिश्ते इतने बिगड़े की मां ने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली। अर्जुन के पिता कर्नल रमेश चंद शर्मा करीब 38 वर्ष पूर्व बलिदान हो गए। इसके बाद सरकार ने बलिदानी कोटे से एजेंसी दी। इस संपत्ति पर शर्मा परिवार ने बैंक ऑफ बड़ौदा से आठ करोड़ रुपये का लोन लिया था। इस पर भी विवाद था। करीब आठ माह पहले बीना ने जीएमएस रोड स्थिति पैतृक संपत्ति का डॉ. अजय खन्ना के साथ 14 करोड़ में सौदा कर लिया। चार करोड़ से लोन चुकता हुआ।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 05:42 IST
Arjun Murder Case: जो दुनिया में लाई उसी ने लील ली जिंदगी, यहां से बिगड़ी बात, मां ने रास्ते से हटाने की ठानी #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #DehradunArjunMurderCase #ArjunMurderCase #Murder #DehradunCrime #UttarakhandCrime #CitySpecial #Lci #SubahSamachar
