Bihar News: मां की हत्या कर रची लूट की कहानी! 45 हजार के लालच में बेटे ने उतारा मौत के घाट; पुलिस ने खोला राज

पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में 45 हजार रुपये की लूट और महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए मृतका के बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कलयुगी बेटे ने ही अपनी मां की हत्या कर घटना को लूट का रूप देने की साजिश रची थी। मामले में आलम हुसैन (23), पिता स्व. उसमान मियां, निवासी बनकटवा थाना क्षेत्र, पहाड़पुर, को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को दिए आवेदन में मृतका के पति जुम्मन मियां ने बताया था कि 18 अगस्त को उनकी पत्नी नजमा खातून (45) अरेराज स्थित बैंक से 45 हजार रुपये निकालकर अपने पुत्र आलम हुसैन के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सरैया गांव स्थित चिमनी के पास चार अपराधियों द्वारा बाइक रोककर महिला और उसके पुत्र के साथ मारपीट करने तथा रुपये से भरा बैग लूटकर ले जाने की बात सामने आई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में मृतका और उसका पुत्र बाइक से जाते दिखाई दिए, लेकिन उनके पीछे किसी संदिग्ध व्यक्ति के आने का साक्ष्य नहीं मिला। इससे पुलिस को घटना की कहानी पर संदेह हुआ। पूछताछ में आलम हुसैन लगातार अपना बयान बदलता रहा। सड़क पर रोने का नाटक किया सख्ती से पूछताछ के बाद पुलिस के अनुसार, आलम हुसैन ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपनी मां की हत्या कर रुपये हड़पने की योजना बनाई थी। उसने अरेराज से चाकू खरीदा और अपनी मां को बहाने से ईंट के खेत की ओर ले गया। वहां चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में छोड़ दिया। इसके बाद घटना को लूट का रूप देने के लिए मां की चप्पल और अन्य सामान घटनास्थल पर फेंक दिए तथा सड़क पर रोने का नाटक किया। ये भी पढ़ें-Bihar News: तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर हमला, कहा- बिहार को पुलिस स्टेट बनाना चाहते हैं सम्राट चौधरी पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू, मृतका और आरोपी की चप्पल, खून लगे कपड़े, मोबाइल तथा 89,650 रुपये बरामद किए हैं। हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार के अनुसार, बरामदगी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे जांच जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 20, 2026, 14:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: मां की हत्या कर रची लूट की कहानी! 45 हजार के लालच में बेटे ने उतारा मौत के घाट; पुलिस ने खोला राज #CityStates #Crime #Bihar #Muzaffarpur #MotihariNews #BiharNews #BiharPolice #EastChamparan #Harsiddhi #MurderOfAWoman #RobberyCase #SonArrested #BiharCrime #PoliceDisclosure #SubahSamachar