J K Special: '90 और 2000 के दशक जैसा आतंक अब नहीं, कभी सोचा नहीं था बिना हथियार के लौटूंगा शोपियां', दीप भगत

यह नया कश्मीर है। यहां बड़े बदलाव आए हैं। पहले कभी सोचा नहीं था कि शोपियां में कभी बिना हथियार के लौटूंगा। यह कहना है सेना के सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर दीप भगत का। यहां देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा चुके सेवानिवृत्त अधिकारी का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने शोपियां जिले के अपने अनुभवों को साझा किया है। वीडियो उनकी दो साल पहले की यात्रा का है। सेवानिवृत्त अधिकारी ने वीडियो में जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले की यात्रा का जिक्र किया है। जहां उन्होंने कभी ऑपरेशन किए थे। पोस्ट में ब्रिगेडियर भगत ने बताया कि वे तीन दशकों तक सेना में विभिन्न पदों पर रहे। इसमें कमांडो स्कूल में प्रशिक्षक के रूप में भी सेवा दी। वीडियो में वे भावुक होकर कहते हैं कि मैं शोपियां में प्रवेश कर रहा हूं और मैं कभी नहीं सोच सकता था कि जीवन में कभी यहां बिना किसी हथियार और सुरक्षा के लौटूंगा। 90 के दशक और 2000 के दशक में यहां आतंकवाद से लड़ने वाले सैनिक कभी कल्पना भी नहीं कर सकते थे कि वे यहां इस तरह लौट सकेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 11:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




J K Special: '90 और 2000 के दशक जैसा आतंक अब नहीं, कभी सोचा नहीं था बिना हथियार के लौटूंगा शोपियां', दीप भगत #CityStates #Srinagar #DeepBhagatShupiyan #RetiredBrigadierJammuKashmir #ShopianVideoViral #NewKashmir #JKSecurityExperience #KashmirArmyVeteran #KashmirTransformation #ViralVideoBrigadier #JKNewsHindi #SecurityForcesJK #SubahSamachar