Prayagraj : चार दिन से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला सड़ा-गला शव, दुर्गंध उठने पर हुई जानकारी

चार दिन से लापता युवक का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों को बाग से दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फूलपुर थाना क्षेत्र के घोड़दौली गांव निवासी अजय कुमार प्रजापति उर्फ कुन्नू (22) पुत्र सूर्यबली प्रजापति 21 जून की सुबह घर से निकलाथा।इसके बाद उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। परिवार के लोगों को लगा कि वह काम के सिलसिले में बाहर गए हैं और जल्द लौट आएंगे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार सुबह गांव के कुछ लोग बाग की ओर गए तो वहां से तेज दुर्गंध आ रही थी। खोजबीन करने पर सुजीत सिंह के बाग में स्थित शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटका मिला। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।शव की पहचान अजय कुमार प्रजापति के रूप में हुई। शव कई दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़-गल चुका था। शरीर के निचले हिस्से में कीड़े पड़ गए थे। शव जमीन से करीब एक फीट ऊपर पेड़ से सटा हुआ लटका था। शव के नीचे मृतक का मोबाइल फोन और चप्पल भी पड़े मिले।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 16:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : चार दिन से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला सड़ा-गला शव, दुर्गंध उठने पर हुई जानकारी #CityStates #Prayagraj #PrayagrajNews #PhulpurPrayagraj #MurderNews #SubahSamachar