Ambala News: एमएससी फिजिक्स कोर्स शुरू करने के फैसले का स्वागत

नारायणगढ़। राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी फिजिक्स विषय शुरू करने के निर्णय का क्षेत्र में स्वागत हुआ है। राष्ट्रीय सैनी युवा पंचायत अंबाला के जिलाध्यक्ष मोहित सैनी बरसू माजरा ने इस फैसले पर प्रसन्नता जताते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है। मोहित सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री के सकारात्मक नेतृत्व में क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने ही इलाके में बेहतर अवसर मिलेंगे। सरकार शिक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने नारायणगढ़ ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगला राजपूताना और डेरा को सीएम श्री स्कूल का दर्जा देने तथा राजकीय पीजी कॉलेज नारायणगढ़ में राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान को मंजूरी देने के लिए भी प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 29, 2026, 03:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: एमएससी फिजिक्स कोर्स शुरू करने के फैसले का स्वागत #DecisionToStartMScPhysicsCourseWelcomed #SubahSamachar