यूपी: पाकिस्तान से आए शिवलिंग के नामकरण पर काशी में लगेगी मुहर, सिंधी समाज ने की मांग; जानें पूरा प्रस्ताव
बंटवारे के समय पाकिस्तान से लाकर काशी में स्थापित किए शिवलिंग के नामकरण पर 8 अक्टूबर को नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक में विचार होगा। इसकी स्थापना सिंधी समाज के पूर्वजों ने राजमंदिर वार्ड के ललिता घाट के समीप छोटी शीतला घाट के मंदिर में की थी। इस मंदिर का नाम प्राचीन श्री सिंधु गंगेश्वर महादेव करने की मांग सिंधी समाज ने की है। नामकरण का प्रस्ताव कार्यकारिणी में लाने के लिए सिंधी समाज के लोगों ने सपा के कार्यकारिणी सदस्य राजकपूर चौधरी अजय से संपर्क किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि कार्यकारिणी की बैठक में इस पर चर्चा कर मुहर लगेगी। फिलहाल स्थानीय लोगों ने मंदिर के बाहर प्राचीन श्री सिंधु गंगेश्वर महादेव मंदिर नाम लिख दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 02, 2026, 20:20 IST
यूपी: पाकिस्तान से आए शिवलिंग के नामकरण पर काशी में लगेगी मुहर, सिंधी समाज ने की मांग; जानें पूरा प्रस्ताव #CityStates #Sonebhadra #Varanasi #Kashi #Pakistan #Shivling #SubahSamachar
