Dehradun News: 58.51 लाख का बर्तन उधार लेकर डीलर गायब
पलटन बाजार में क्रॉकरी कारोबार से जुड़े एक डीलर पर करीब 58.52 लाख रुपये का माल लेकर भुगतान न करने का आरोप लगा है। केबी सेल्स एंड एसोसिएट के मैनेजर गगन सावनी ने पुलिस को तहरीर देकर डीलर मयंक जैन के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी है।पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, केबी सेल्स एंड एसोसिएट उत्तराखंड में क्रॉकरी के वितरक हैं। मयंक जैन उनके डीलर हैं और उन्होंने अपने शो-रूम के लिए कंपनी से सामान लिया था। इन सामानों का कुल बिल 58 लाख 51 हजार रुपये बताया गया है। आरोप है कि मयंक जैन ने सामान लेते समय 45 दिन के भीतर पूरा भुगतान करने का भरोसा दिलाया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि तय अवधि बीतने के बाद भी मयंक जैन लगातार भुगतान को लेकर टालमटोल करते रहे।पिछले महीने भुगतान करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन इसके बाद वह न तो रकम चुकाने पहुंचे और न ही फोन उठा रहे हैं। शिकायत के अनुसार उनका शो-रूम भी बंद मिला और वह वहां उपलब्ध नहीं हैं। गगन सावनी ने पुलिस से मयंक जैन के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें तलाशने की मांग की है। शहर कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 02:35 IST
Dehradun News: 58.51 लाख का बर्तन उधार लेकर डीलर गायब #DealerVanishesAfterBorrowingUtensilsWorthALakh #SubahSamachar
