Rewari News: आईजीयू में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई तक बढ़ी
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों में संचालित विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 6 जुलाई 2026 कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अभ्यर्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में 6 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों ने स्नातक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा दी है और उनका परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है वे भी प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटों, पात्रता, शुल्क संरचना और प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।इसमें करें आवेदनएलएलबी, एलएलएम, एमकॉम, एमए (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, योग, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान), एमएससी (गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जैव एवं प्रौद्योगिकी, भूगोल, पर्यावरण विज्ञान और मनोविज्ञान), एम.फार्मा (फार्माकोग्नोसी), मास्टर ऑफ सोशल वर्क, एमसीए तथा मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 19:27 IST
Rewari News: आईजीयू में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई तक बढ़ी #DeadlineForApplicationsForPostgraduateCoursesAtIGUExtendedToJuly6. #SubahSamachar
